लॉकडाउन में यादगार बना ईद का त्योहार, हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की मिसाल बना ये मेजर सेंटर
- हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की ईद पर दिखी मिसाल
- राधा-स्वामी सत्संग भवन में रुके मुस्लिम कामगारों ने पढ़ी नमाज
- खीर की मिठास के साथ मनाई ईद, मेजर सेंटर प्रबंधन ने की व्यवस्था
विस्तार
लॉकडाउन में इस बार ईद पर तमाम तरह की पाबंदी रही, लेकिन राधा-स्वामी सत्संग भवन में हिंदू और मुस्लिम सौहार्द की मिसाल देखने को मिली है। यहां उत्तर प्रदेश और बिहार के रुके करीब 900 मुस्लिम कामगारों ने ईद की नमाज अदा की और खीर की मिठास के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन कर खुशियां मनाई। आश्रम के सेवादारों ने रविवार की रात में ही मुस्लिम कामगारों के लिए खीर बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी।
सहारनपुर में अंबाला रोड पर पिलखनी स्थित राधा-स्वामी सत्संग व्यास के मेजर सेंटर में बिहार, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद के 1505 प्रवासी कामगार रुके हैं। इनमें से 900 मुस्लिम हैं। ईद पर राधा-स्वामी सत्संग के मेजर सेंटर में एक अलग ही माहौल देखने को मिला। यहां पर हिंदू और मुस्लिम सांप्रदायिक सौहार्द नजर आया।
डेरा प्रबंधन की ओर से मुस्लिम कामगारों के लिए ईद के मौके पर मेवों वाली खीर की व्यवस्था की। इससे पूर्व रविवार की रात में ही इफ्तार की तमाम व्यवस्थाएं की गई। सोमवार को ईद पर सभी मुस्लिम कामगारों को खीर खिलाई गई।
यह भी पढ़ें: कोरोना का खौफ: इतिहास बना ईद का त्योहार, कुछ ऐसा रहा यूपी के जिलों का हाल, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
इससे पहले सभी ने मेजर सेंटर परिसर में सोशल डिस्टेंस का पालन कर ईद की नमाज अदा की और हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
डेरा प्रबंधन से जुड़े लोग रविवार की रात में ही ईद से संबंधित सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाने में जुटे रहे। प्रयास रहा कि घर से दूर इन कामगारों को त्योहार के मौके पर किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही सामाजिक दूरी और कोरोना से बचाव की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/