फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Efforts to spoil the atmosphere before Holi, stones rained from roofs

Meerut News: होली से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, छतों से बरसे पत्थर

Mon, 06 Mar 2023 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Efforts to spoil the atmosphere before Holi, stones rained from roofs
मेरठ। होली से पहले ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। सड़क पर पड़े ईंट और पत्थर इस बात की गवाही दे रहे थे। घायल युवकों का कहना है कि महिलाओं और युवतियों ने भी छतों से पथराव किया। बोलतें भी फेंकीं। पुलिस के आने पर भी पथराव नहीं रुका। पुलिस के लाठी फटकारने के बाद आरोपी भागे। घटना के विरोध में भाजपाइयों ने तीन घंटे तक ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा किया। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने सोमवार दोपहर तक आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

होली का त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण रोजाना पैदल मार्च कर रहे हैं। सभी थाने की पुलिस और इंटेलीजेंस एलर्ट हैं। इसके बावजूद बवाल हो गया। घटना के बाद भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। उन्होंने एसपी सिटी पीयूष सिंह, सीओ शुचिता सिंह का घेराव किया। कमल दत्त ने कहा कि दूसरे वर्ग के लोगों ने साजिश के तहत यह हमला किया। छतों से पथराव किया। क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी संख्या में पत्थर आरोपियों के पास कहां से आए। उन्होंने माहौल खराब करने वालों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। हिन्दू जागरण मंच के सचिन सिरोही ने भी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अंकित शर्मा, रमेश लोधी, प्रेम चंद्र सैनी, संदीप माहेश्वरी, रविंद रेत वाले, हेमंत चावला, कपिल गांधी, अतुल खुराना, नवजीत भाटिया, अरुण अचल भी मौके मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बनाने पर भड़के राकेश गौड
घटना के बाद मौके पर पहुंचकर खुफिया तंत्र के कर्मचारी और अधिकारी वीडियो बना रहे थे। भाजपा नेताओं की मौके पर वीडियो बनाई जा रही थी। इस पर भाजपा नेता राकेश गौड़ भड़क गए। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करो। हमारी वीडियो मत बनाओ।
एसपी साहब पलायन कर जाएं क्या

बवाल के बाद एसपी सिटी ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। इस दौरान कुछ महिलाएं थाने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि पूर्वा इलाही बख्श का माहौल खराब हो गया है। कुछ परिवार हमारे रहते हैं। उनका भी उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसे में क्या वह पलायन कर जाएं। इस पर भाजपाइयों ने कहा कि वह पलायन नहीं होने देंगे। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
पुराने हमले की दिलाई याद

पूर्वा इलाही बख्श में सांप्रदायिक टकराव पहले भी एक बार हो चुका है। कमल दत्त शर्मा ने बताया कि 16 सितंबर 2016 को भी बवाल हुआ था। पीड़ित कपिल गुप्ता ने बताया कि पार्षद शहजाद मेवाती और उसके परिवार के लोग बार-बार कह रहे हैं कि तुम्हें पलायन करने के लिए मजबूर कर देंगे। धमकी दी कि जिस तरह पहले पीटा था, ठीक उसी तरह पीटा जाएगा।
थाने में बेहोश हुआ अंकित
थाने में एक तरफ बवाल चल रहा था तो दूसरी तरफ घायल अंकित की हालत बिगड़ गई। अंकित बेहोश होकर गिर गया। खून की उल्टी होने से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। लोगों में दूसरे वर्ग को लेकर आक्रोश था।
बुलडोजर चलाने की मांग
भाजपा नेताओं का आरोप है कि अवैध रूप से काम करके शहजाद मेवाती और सैफुद्दीन ने कई मकान खड़े कर लिए हैं। इनके मकान पर बुलडोजर चलना चाहिए। इसके लिए सीएम पोर्टल पर शिकायत की जाएगी।

वर्जन===
मैं परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुलावठी आया हूं। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। मेरा और मेरे परिवार का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। -शहजाद मेवाती, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed