फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Effigy burnt in Bangladesh to protest atrocities on Hindus

Meerut News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पुतला फूंका

Wed, 24 Dec 2025 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Effigy burnt in Bangladesh to protest atrocities on Hindus
नव युवा शक्ति मंच के कार्यकर्ता थाना तिराहे पर बंगला देश के पीएम का पुतला फुंकते हुए। (मवाना)
नव युवा शक्ति मंच के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नव युवा शक्ति मंच के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और उत्पीड़न के विरोध में बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार का थाना तिराहे पर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और राष्ट्रपति के नाम एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन दिया।
कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि बांग्लादेश में एक युवक को सिर्फ हिंदू होने पर जान से मार दिया गया। इतना ही नहीं जेहादी भीड़ ने उसे मरणासन्न अवस्था में बांधकर जिंदा जलाया। अगले दिन सिर्फ कलावा बांधे एक युवक को भी हिंदुस्तानी एजेंट बताकर उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। एक समुदाय विशेष द्वारा हिंदुओं से नफरत करने और उनके मान बिंदुओं को चोट पहुंचाकर सनातन को दुनिया से मिटाने के इस तरह के कृत्यों पर हिंदू अब चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि देश-विदेश में भी इस विशेष कौम में पढ़े लिखे या अनपढ़ होने पर बालिग या नाबालिग होने के आधार पर मिल रही छूट से ऐसे हमलों में बढ़ोतरी हो रही है। वैश्विक स्तर पर सख्त कानून बनाने की प्रबल आवश्यकता है। देश में अवैध घुसपैठियों विशेष रूप से बांग्लादेशी मुसलमानों को ढूंढ़कर देश से शीघ्र खदेड़ा जाए। यदि इस कार्य में शासन प्रशासन असफल रहता है तो मंच के योद्धा अपने तरीके से घुसपैठ रहित भारत का नव निर्माण करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला फूंकने और ज्ञापन देने वालों में निपुण चौहान, मूलचंद गुप्ता, राजू सैनी, अमर रस्तोगी, राजू सैनी, अमित उर्फ बाल्ले आदि मौजूद थे।

नव युवा शक्ति मंच के कार्यकर्ता थाना तिराहे पर बंगला देश के पीएम का पुतला फुंकते हुए। (मवाना)

नव युवा शक्ति मंच के कार्यकर्ता थाना तिराहे पर बंगला देश के पीएम का पुतला फुंकते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed