नए ट्रैफिक नियम से मची खलबली, यूपी में दिखने लगा असर, एक महीने बाद तक पहुंची डीएल की वेटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग के नए नियम भले ही अभी धरातल पर प्रदेश में लागू नहीं हुए हों, लेकिन इनका असर नजर आने लगा है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों की संख्या बढ़ गई है। ऑनलाइन आवेदन के बाद अब एक माह तक की वेटिंग मिल रही है। पहले दस दिन में ही या कभी आवेदन के दिन ही लाइसेंस बन जाता था। परिवहन कार्यालय पर आवेदकों की लाइन लगने लगी है।
एक सितंबर से जारी किए गए परिवहन विभाग के नए नियमों का असर दिखने लगा है। ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलने पर जुर्माने की राशि बढ़ाकर पांच सौ से पांच हजार रुपये कर दी गई है। असर यह हुआ है कि लाइसेंस बनवाने के लिए परिवहन कार्यालय में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करने पर दस दिन के अंदर टेस्ट का समय मिल जाता था, लेकिन आवेदनों की संख्या बढ़ने से यह समय बढ़कर एक माह तक पहुंच गया है। रोजाना अस्सी आवेदकों के ही टेस्ट लिए जाते हैं, जिस कारण वेटिंग और अधिक बढ़ने की संभावना है।
नवीनीकरण कराने वालों की तादाद बढ़ी
बागपत जनपद में परिवहन कार्यालय में नए लाइसेंस बनवाने के लिए तो मारामारी है ही, इसके साथ पुराने लाइसेंस को रिनीवल कराने की भी मारामारी शुरू हो गई है। दस-दस साल पुराने लाइसेंस लेकर लोग कार्यालय पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इन्हें न चालान का डर न ही जान का, देखिए! कैसे कानून के रखवाले खुद ही तोड़ रहे ट्रैफिक नियम
अभी लागू नहीं हुए नियम
एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह एवं एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत का कहना है कि परिवहन के नए नियम राज्य स्तर पर अभी लागू नहीं हुए हैं। जुर्माने की राशि ऑनलाइन फीड नहीं होने के कारण अभी पुराने नियमों से ही चालान काटे जा रहे हैं।
शुरू हो गई नियम पूरी करने की जद्दोजहद
नए नियमों के बाद अब इन्हें पूरी करने की जद्दोजहद शुरू हो गई है। हेलमेट खरीदने, प्रदूषण बनवाने और इंश्योरेंस कराने के लिए भी अब लोगों की संख्या बढ़ रही है। दुपहिया और चुपहिया वाहन चालक अपने-अपने वाहनों को दुरुस्त करने की कवायद में जुटे हुए हैं।
इस तरह वसूला जाएगा चालान
चालान जुर्माना अब जुर्माना पहले
बिना हेलमेट 1000 100
बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट 2000 1000
बिना ड्राइविंग लाइसेंस 5000 500
गति सीमा तोड़ना 1000 400
बिना इंश्योरेंस 2000 1000
बिना सीट बेल्ट 1000 300
गलत तरीके से ड्राइविंग 5000 1000
शराब पीकर ड्राइविंग 10000 ----
ड्राइविंग के समय सेल्फी 2000 ----
ड्राइविंग के समय फोन 1000 1000
गलत पार्किंग 500 100
नाबालिग द्वारा ड्राइविंग 25000 500
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/