फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Educational Trust extends support against the e-registry system.

Meerut News: ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में एजुकेशनल ट्रस्ट का समर्थन

Sat, 27 Jun 2026 08:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 27 Jun 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Educational Trust extends support against the e-registry system.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ई-रजिस्ट्री के व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखक एवं अधिवक्ताओं के आंदोलन को ब्राइट एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने समर्थन दिया है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने इसे जनहित का मुद्दा बताते हुए आंदोलन को पूर्ण नैतिक और सक्रिय सहयोग देने की घोषणा की।

ट्रस्ट के अध्यक्ष मास्टर इस्माइल की ओर से दस्तावेज लेखक एसोसिएशन एवं सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र सौंपे है। इसमें कहा गया है कि महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश की ओर से लागू की जा रही ई-रजिस्ट्री व्यवस्था दस्तावेज लेखकों, डीड राइटर्स और अधिवक्ता समुदाय के हितों के प्रतिकूल है। इससे आम नागरिकों को भी असुविधा होती है। पत्र में कहा गया है कि ट्रस्ट आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। ट्रस्ट ने इसे केवल अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का नहीं, बल्कि आम लोगों के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया। इस दौरान ट्रस्ट की सचिव एडवोकेट शबाना मलिक, संरक्षक राजा ठाकुर, अतिकुर रहमान, गुफरान, हसीन, आमिर, एडवोकेट गुलरैज, सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ अली, एडवोकेट संजीव पवार, एडवोकेट नितिन, दस्तावेज लेखक छोटन लाल, सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र पांचाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed