फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   education

सीसीएसयू में 18 को होगा छात्रसंघ चुनाव

Wed, 04 Nov 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Wed, 04 Nov 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
education
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने कैंपस में छात्रसंघ चुनाव की तिथि तय कर दी है। 18 नवंबर को चुनाव होगा। शाम तक नतीजे आ जाएंगे। नामांकन नौ नवंबर को होगा। 10 नवंबर को नाम वापसी है। मंगलवार को बैठक के बाद तिथि कर दी गई। विवि प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कॉलेजों ने अभी डेट तय नहीं की है।
विज्ञापन


विवि ने कैंपस में चुनाव के लिए पहले सात नवंबर की तिथि तय की थी। छात्र संगठनों ने डेट बढ़ाने की मांग की। छात्रों के विरोध के बाद विवि ने चुनाव स्थगित कर दिए थे। अब मंगलवार को बैठक के बाद चुनाव की तिथि तय की गई है। चुनाव अधिकारी तय होना है। विवि ने वोटर लिस्ट पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कुलपति प्रो. एनके तनेजा का कहना है संभावित तिथि तय की गई है। एक-दो दिन में चुनाव अधिकारी तय कर दिए जाएंगे। वह चुनाव का शेड्यूल फाइनल करेंगे।
विज्ञापन


दीवाली से पहले नामांकन
11 नवंबर को दिवाली है। दो दिन पहले नामांकन होना है और 18 को मतदान है। चुनाव की तिथि बदलने की मांग इसलिए की गई थी कि दिवाली की छुट्टी थी। लेकिन त्योहारों के एकदम बाद चुनाव होने से भी वैसी ही स्थिति रहनी है। दूर के छात्र दिवाली के एक सप्ताह बाद कैंपस में आते हैं। वोटिंग के लिए प्रत्याशियों को जोर लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संगठन बिखरे
कैंपस में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र संगठन बिखरे हुए हैं। कुछ प्रत्याशी व्यक्तिगत स्तर पर प्रचार में लगे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उस तरह से एक्टिव नहीं है। चुनाव लड़वाने वाले अभी पीछे हैं। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता जिला पंचायत चुनाव में लगे थे। एनएसयूआई का सालभर से पता नहीं है। चुनाव के समय कौन आगे आएगा, यह साफ होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed