{"_id":"65455cfcd6104db5330dd1e9","slug":"earthquake-tremors-in-the-city-earth-shook-for-30-seconds-meerut-news-c-14-1-mrt1006-376904-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहर में भूकंप के झटके, 30 सेकंड तक हिली धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहर में भूकंप के झटके, 30 सेकंड तक हिली धरती
विज्ञापन
मेरठ। शुक्रवार रात को 11:35 पर भूकंप के झटके आने से धरती हिलने लगी। 30 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऊंची बिल्डिंग वाली सोसायटी में लोग घरों से बाहर निकल गए। दो बार झटके महसूस किए गए।
मोदीपुरम में अंसल टाउन, अंसल कोट्यार्ड, सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी, बिजली बंबा बाईपास पर सुपरटेक पाम ग्रीन सोसायटी, सुपरटेक ग्रीन विलेज, शास्त्रीनगर में चाणक्यपुरी, जागृति विहार, गंगानगर, सदर, कोतवाली समेत तमाम कालोनियों में लोग दहशत में आ गए। लोगों का कहना था कि दो बार करीब 30 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर भूकंप को लेकर मेसेज आने शुरू हो गए। भूकंप के झटकों से जनपद में कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली। ब्यूरो