{"_id":"673128ac5ef387fe7f00a8e4","slug":"earlier-the-villages-used-to-be-immersed-in-darkness-now-they-are-shining-with-light-dr-somendra-tomar-laward-news-c-42-1-smrt1030-102974-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले अंधेरे में डूबे रहते थे गांव, अब रोशनी से जगमगाते हैं : डॉ. सोमेंद्र तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले अंधेरे में डूबे रहते थे गांव, अब रोशनी से जगमगाते हैं : डॉ. सोमेंद्र तोमर
विज्ञापन
दौराला। सरधना मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में रविवार को किसान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में किसानों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंचे किसानों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री डॉ. संजीव बालियान व विशिष्ट अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाएं किसानों के लिए चलाई जा रही हैं। किसानों की आय बढ़े इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। पहले गांवों में बिजली चार-पांच घंटे आती थी। रात में गांव अंधेरे में डूबे रहते थे, लेकिन अब रात में भी बिजली आने से गांव रोशन रहते हैं।
डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि चुनाव में उनका जो अपमान किया गया, यह दुख उन्हें हमेशा रहेगा। कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं और गन्ने का मूल्य प्रतिवर्ष बढ़ना चाहिए, ताकि खेती में आने वाली लागत से किसानों को थोड़ा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन चौधरी यशवीर सिंह, मनिंदर पाल सिंह, चौधरी चंद्रवीर सिंह, राहुल देव, अहलावत खाप के मुखिया गजेंद्र सिंह ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा व संचालन दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने किया। इस दौरान संदीप प्रधान, बलराज, सरवन सोम, हरेंद्र चौधरी, अजयवीर सिंह, भूपेंद्र, देवेंद्र, लोकेंद्र, मोहन, जयदेव, इंद्रपाल, जयवीर आदि मौजूद रहे।