फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eagle injured after getting entangled in Chinese manja (kite string); rescued by the Forest Department.

Meerut News: चीनी मांझे में उलझकर चील घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Thu, 22 Oct 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Eagle injured after getting entangled in Chinese manja (kite string); rescued by the Forest Department.
जानी खुर्द। चील को रेस्क्यू कर बचाने वाली टीम फोटो स्वयं
जानी खुर्द। क्षेत्र के सिसौला गांव में बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित चीनी मांझे की चपेट में आने से एक चील गंभीर रूप से घायल हो गई। चील गांव में एक यूकेलिप्टस के पेड़ पर उलझे मांझे में फंस गई थी। इसके चलते वह उड़ने में असमर्थ हो गई। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चील को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उपचार के लिए पशु चिकित्सा केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन

सिसौला गांव में बृहस्पतिवार को एक चील पेड़ पर उलझे चाइनीज मांझे में फंस गई। मांझा उसके पंखों और पैरों में बुरी तरह लिपट गया था। इसके चलते चील पेड़ से निकलने और उड़ने में असमर्थ थी। घटना की जानकारी सिसौला के सरकारी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक गौरव चौधरी ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक चील को मांझे से मुक्त कराया।
विज्ञापन

टीम में शामिल वन विभाग रिठानी के दरोगा सुकरमपाल और वाचर तरुण कुमार ने चील के पंखों और पैरों में लिपटे खतरनाक मांझे को सावधानी से काटकर अलग किया। इसके बाद घायल पक्षी को प्राथमिक उपचार के लिए पशु चिकित्सा केंद्र भेज दिया। बताया कि उपचार के बाद चील की हालत खतरे से बाहर है। रेस्क्यू अभियान में वन विभाग रिठानी के दरोगा सुकरमपाल और वाचर तरुण कुमार शामिल रहे।

जानी खुर्द। चील को रेस्क्यू कर बचाने वाली टीम फोटो स्वयं

जानी खुर्द। चील को रेस्क्यू कर बचाने वाली टीम फोटो स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed