{"_id":"6706eaeeed9ec19af508fb54","slug":"e-rickshaw-driver-was-murdered-for-opposing-money-transaction-and-love-affair-meerut-news-c-26-1-smrt1048-129773-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रुपये के लेनदेन और प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर की गई थी ई-रिक्शा चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रुपये के लेनदेन और प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर की गई थी ई-रिक्शा चालक की हत्या
Thu, 10 Oct 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
शामली। गांव लांक में पांच दिन पहले हुई ई रिक्शा चालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीन लाख रुपये के लेनदेन के विवाद और प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर आरोपी ने ई रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और कार बरामद की है।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने सीओ सिटी कार्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पांच अक्तूबर की रात को गांव लांक निवासी ई-रिक्शा चालक बाबूराम उर्फ भज्जी कश्यप की लांक पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। उस समय बाबूराम शामली से ई-रिक्शा लेकर अपने घर जा रहा था। मृतक के भतीजे मोहित ने शहर कोतवाली में अमित के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। मृतक बाबूराम आरोपी अमित का रिश्ते में तहेरा भाई था।
बुधवार को कोतवाली पुलिस ने हत्या में नामजद आरोपी अमित उर्फ मित्ता निवासी गांव लांक हाल निवासी सोनीपत हरियाणा को मन्ना माजरा फ्लाईओवर के निकट से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू व कार बरामद की।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बाबूराम ने एक साल पहले अपनी बेटी की शादी के लिए उससे तीन लाख रुपये उधार लिए थे। वह उससे अपने रुपये बार-बार मांग रहा था, लेकिन वह टाल मटोल करता रहा। इस दौरान बाबूराम के परिवार की एक महिला से उसके अनैतिक संबंध हो गए थे। घटना वाले दिन शनिवार को उसने बाबूराम काे रास्ते में रोकर अपने रुपये मांगे तो उसने देने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिस पर उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
- हत्या करने के बाद पुलिस चौकी पहुंचा था आरोपी
एएसपी ने बताया हत्या करने के बाद आरोपी अमित निकट ही लांक पुलिस चौकी समर्पण करने पहुंचा था, लेकिन वहां पर तीन-चार पुलिसकर्मियों को देखकर वह डर गया था और इसके बाद अपनी कार से सोनीपत भाग गया था। पकड़े जाने के डर से वह अपने कमरे पर न सोकर हाईवे पर काम करने वाले मजदूरों के समीप जाकर सो गया। जब सुबह उसने अपने कपड़े रक्त से सने देखे तो वहां से भी भाग गया था।