{"_id":"67c8b5283ce132f58808ee3f","slug":"e-rickshaw-driver-attacked-with-gun-butt-serious-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108048-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ई-रिक्शा चालक पर तमंचे की बट से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ई-रिक्शा चालक पर तमंचे की बट से हमला, गंभीर
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को ई-रिक्शा चालक पर मुजफ्फरनगर जनपद के सैनपुर बहादुरपुर गांव निवासी अज्ञात ई-रिक्शा चालक ने गाली गलौज करते हुए तमंचे की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने हस्तिनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
सैफपुर फिरोजपुर (रामराज) निवासी प्रदीप पुत्र राजवीर सिंह ने तहरीर में बताया कि वह किराए पर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार को वह रामराज-हस्तिनापुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा लेकर खड़ा था। मुजफ्फरनगर जनपद के नया गांव के पास स्थित सैनपुर बहादुरपुर निवासी अज्ञात ई-रिक्शा चालक ने बेवजह उसे टक्कर मारते हुए गाली गलौज की। विरोध किया तो आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।