फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-auction of properties worth Rs 150 crore

Meerut News: 150 करोड़ की संपत्तियों की होगी ई-नीलामी

Mon, 17 Mar 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
E-auction of properties worth Rs 150 crore
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) और आवास विकास परिषद की ओर से करीब 150 करोड़ की संपत्तियों की ई-नीलामी होगी। मेडा की ओर से विभिन्न योजनाओं में संपत्तियों की ई-नीलामी होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेडा की एमडीए मेरठ वेबसाइट पर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। संपत्तियों का विवरण और ले आउट भी अपलोड हो गया है। इसमें व्यावसायिक और आवासीय दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं। व्यावसायिक संपत्तियों के लिए 26 मार्च और आवासीय संपत्तियों के लिए 29 मार्च को बोली लगेगी। आवासीय संपत्तियों के तहत गंगानगर में चार, पल्लवपुरम फेज-एक व दो में 14 संपत्तियां हैं। इनकी दर 22500 रुपये प्रति वर्गमीटर है। डिफेंस एन्क्लेव में एक, पांडवनगर में चार, शताब्दीनगर में 12, श्रद्धापुरी में 10, लोहियानगर में एक संपत्ति है। ऐसे ही आवास एवं विकास परिषद ने भी कई संपत्तियां नीलामी प्रक्रिया शुरू की है। इनमें कुछ संपत्तियों को ग्रुप हाउसिंग के लिए जल्द ही रखा जाएगा। इनमें लोहियानगर और शताब्दीनगर में पांच संपत्तियां हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed