{"_id":"691b16d338ed293ea20cad34","slug":"dvr-burnt-due-to-fire-in-the-office-of-sanatan-dharma-inter-college-meerut-news-c-72-1-mct1011-144048-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सनातन धर्म इंटर कॉलेज के कार्यालय में आग लगने से डीवीआर जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सनातन धर्म इंटर कॉलेज के कार्यालय में आग लगने से डीवीआर जली
मेरठ..कंवलजीत..वेस्ट एन्ड रोड स्थित एसडी सदर इंटर कॉलेज के कार्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग
Link Copied
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के सनातन धर्म इंटर कॉलेज के सर्वर कार्यालय में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि वेस्टर्न रोड पर सनातन धर्म इंटर कॉलेज है। स्कूल में एक सर्वर कार्यालय बना हुआ है। इसमें सीसीटीवी फुटेज व इन्वर्टर के अलावा अन्य सामान रखे रहते है। सोमवार सुबह अचानक से सर्वर रूम में एक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर स्कूल प्रधानाचार्य अरूण गर्ग, शिक्षक व स्कूल के कर्मचारी मौके पर दौड़े। स्कूल प्रशासन ने छह अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पर पाने का प्रयास किया। मगर आग काबू से बाहर हो गई। विद्यार्थियों को आग वाले कमरे से दूर किया। स्कूल के बच्चे एकत्र हो गए। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची औरएक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया। सीएफओ आरके सिंह का कहना है कि सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं है।
मेरठ..कंवलजीत..वेस्ट एन्ड रोड स्थित एसडी सदर इंटर कॉलेज के कार्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।