फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Durga Puja festival in Hastinapur; Sudha Khatik offers prayers

Meerut News: हस्तिनापुर में दुर्गा पूजा महोत्सव, सुधा खटीक ने की पूजा-अर्चना

Sun, 18 Oct 2026 08:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Durga Puja festival in Hastinapur; Sudha Khatik offers prayers
हस्तिनापुर। कस्बे में रविवार को विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित हुआ। नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने इन आयोजनों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
विज्ञापन

रविवार शाम चेयरपर्सन बंगाली बाजार चौराहे स्थित सार्वजनिक स्थायी श्री श्री दुर्गा माता मंदिर पहुंचीं। यहां पांच दिवसीय श्री श्री सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा महोत्सव में समिति पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि तीन वर्ष पूर्व चेयरपर्सन बनने पर उन्होंने हस्तिनापुर के विकास का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों के सहयोग से ऐतिहासिक नगरी विकास की ओर बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि हस्तिनापुर अपनी ऐतिहासिक पहचान के साथ विकास के लिए भी जाना जाएगा। चेयरपर्सन अर्जुन चौक स्थित बांग्ला एकेडमी में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में भी शामिल हुईं। यहां भी उन्होंने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। बाद में वह कस्बे के बी ब्लॉक स्थित मंदिर में आयोजित दुर्गा पूजा में पहुंचीं। इन तीनों स्थानों पर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कस्बे की रामलीला में पहुंचकर भगवान श्रीराम की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed