फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to the save of mother daughters, death of young man, they went to take a bath on Buddha Purnima

मां-बेटियों को बचाने के लिए यमुना में कूदा युवक, मौत, बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान करने गया था परिवार

Sat, 18 May 2019 11:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Due to the save of mother daughters, death of young man, they went to take a bath on Buddha Purnima
डूबे लोगों को बाहर निकालते साथी - फोटो : अमर उजाला

बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान के दौरान डूब रही महिला और उसकी दो बेटियों को बचाने के प्रयास में एक युवक यमुना नदी में डूब गया। गोताखोरों ने महिला और उसकी बेटियों को तो बचा लिया लेकिन युवक को नहीं बचा पाए। इस हादसे से मौके पर मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई। घटना यूपी के शामली जनपद की है।

विज्ञापन


सोनीपत (हरियाणा) के गोहाना क्षेत्र के ग्राम कथूरा निवासी देवी अपनी बेटी निधि और शिवानी के साथ शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने आई थी। उनके साथ उनके परिवार की कई अन्य महिलाएं भी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान करते समय देवी और उसकी दोनों बेटियां नदी में डूबने लगी। उन्होंने शोर मचाया तो वहां मौजूद कुछ गोताखोर उन्हें बचाने को यमुना में कूद गए। इनमें अपने दोस्तों के साथ यमुना में नहाने आया पानीपत के चांदनी बाग इलाके की साईं कॉलोनी ऊझा गेट निवासी अंशु (22) पुत्र रामरतन भी शामिल था। मशक्कत के बाद गोताखोरों ने मां और उनकी दोनों बेटियों को अर्ध बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। कुछ देर बाद उन्हें होश आ गया। परिजन तीनों को अपने साथ लेकर चले गए। अंशु जब यमुना से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। करीब चार घंटे तलाश के बाद शाम करीब पांच बजे गोताखोरों ने अंशु का शव यमुना से बाहर निकाला। अंशु के साथ आए दोस्तों ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। इस पर परिजन हरियाणा से यमुना नदी पर पहुंचे और अंशु का शव बिना पुलिस कार्रवाई के अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed