फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to negligence of bank employees, Rs 1.80 lakh of woman was transferred to another account

बैंक कर्मचारियों की लापरवाही से महिला के 1.80 लाख रुपये दूसरे खाते में किए हस्तांतरित

Sat, 30 Aug 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Due to negligence of bank employees, Rs 1.80 lakh of woman was transferred to another account
मेरठ। श्रद्धापुरी की रहने वाली गीता रानी ने बैंक के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 1.80 दूसरे खाते में हस्तांतरित करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत सदर बाजार थाने में की गई है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला का कहना है कि सदर बाजार पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

श्रद्धापुरी फेस एक की रहने वाली गीता रानी का सदर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है। गीता ने बताया कि उनके खाते में यूनियन बैंक से पीएनबी बैंक में पैसा आना था। 18 अगस्त को वह पैसे निकालने बैंक गईं तो पता चला कि खाते में राशि नहीं पहुंची। बैंक कर्मचारियों ने उनकी पासबुक जांच की तो पाया कि उनकी पासबुक पर किसी अन्य ग्राहक नीलू रानी के खाते का बार कोड लगा हुआ है। इसके चलते 1.80 नीलू रानी के खाते में हस्तांतरित हो गए। आरोप है कि यह बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ है। बैंक कर्मचारियों ने जानबूझकर उनके खाते की पासबुक पर गलत अकाउंट नंबर का बार कोड लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed