{"_id":"6984a1a7079dc3b388071d02","slug":"due-to-lack-of-cleaning-sewer-water-entered-the-houses-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111273-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सफाई नहीं होने से नालियों का पानी घरों में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सफाई नहीं होने से नालियों का पानी घरों में घुसा
विज्ञापन
नगर पालिका में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मोहल्ला बैरून सराय के लोग पिछले चार दिनों से नालियों की सफाई और जल निकासी न होने से परेशान हैं। मोहल्ले में बनी नालियों का गंदा पानी अब घरों के अंदर घुस गया है। इससे लोगों को रहने-खाने में परेशानी हो रही है।
स्थानीय निवासी आरिफ, वसीम, आबिद, कासिम, दिलशाद, गुलजार, कलाम, रियाजुद्दीन आदि ने बताया कि कई घरों में नालियों का गंदा पानी जमा होने से बदबू फैल रही है। बच्चों व बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ गया है। मोहल्ले के लोग नगर पालिका में शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी और निकासी व्यवस्था में लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि तुरंत टीम भेजकर नालियों की सफाई कराई जाए और मोहल्ले में पानी निकासी का स्थायी समाधान किया जाए। स्थानीय निवासी ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मोहल्ले के लोग प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। चेयरपर्सन सबीला बेगम ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।