फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dubbed in search of factory owner accused of rape

दुष्कर्म के आरोपी फैक्टरी मालिक की तलाश में दबिश

Sun, 17 May 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dubbed in search of factory owner accused of rape
दुष्कर्म के आरोपी फैक्टरी मालिक की तलाश में दबिश
विज्ञापन

मेरठ/परतापुर। दुष्कर्म के मामले में नामजद फैक्टरी मालिक राजेश वेद की तलाश में परतापुर पुलिस ने शनिवार को कई जगह दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। परतापुर थाने के पीछे फैक्टरी में काम करने वाली एक महिला ने राजेश वेद पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि फैक्टरी मालिक राजेश ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाया है, जिसका डर दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि इस मामले में एक महिला भी आरोपी बनाई गई है। उसकी तलाश भी पुलिस कर रही है। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी के मुताबिक, महिला फैक्टरी में काफी दिन से काम कर रही थी। फैक्टरी मालिक के खिलाफ महिला के पति ने पहले भी शिकायत दी थी। आरोपी राजेश की तलाश में पुलिस लगी हुई है। जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर, पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म पीड़िता की डॉक्टरी जांच के बाद बयान दर्ज किए। पीड़िता ने दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और तनख्वाह का पैसा दिलाने को कहा। पीड़िता के पति का आरोप है कि फैक्टरी मालिक धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed