फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dry fruits thali is available for Rs 1500 to 5000

Meerut News: ड्राई फ्रूट्स की थाली 1500 से 5000 में मिल रहीं

Mon, 28 Oct 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 28 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dry fruits thali is available for Rs 1500 to 5000
सहारनपुर। त्योहारी सीजन में ड्राई फ्रूटस के कारोबार में भी उछाल आया है। लोग मिठाई की जगह एक-दूसरे गिफ्ट देने को ड्राईफ्रूटस को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। व्यापारियों ने ड्राई फ्रूटस की आकर्षक थालियां सजाईं हैं। व्यापारियों ने थाली की पैकिंग आकर्षक रूप से कराई है। वहीं, वजन के हिसाब थालियों की कीमत 1500 से पांच हजार रुपये तक है। इस बार व्यापारियों को 50 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

31 अक्तूबर को धूमधाम से दीपावली पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजारों में रौनक है। मिलावट की आशंका के चलते लोग मिठाई की जगह ड्राई फ्रूटस ज्यादा खरीद रहे हैं। बाजार में ड्राईफ्रूटस की विभिन्न प्रकार की थालियां आई हैं।
विज्ञापन

छोटी-बड़ी होने की वजह से थालियों के अलग-अलग दाम हैं। थाली में काजू, बादाम, अखरोट की गिरी, किशमिश, पिस्ता, छुआरे होते हैं। मोरंगज बाजार के ड्राइफ्रूट के थोक विक्रेता और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनित गर्ग ने बताया कि दीपावली को लेकर लोग ड्राई फ्रूटस पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई फ्रूटस की थालियों को खूब बिक रही हैं। ड्राईफ्रूट की थाली 1500 से लेकर पांच हजार रुपये तक है। ड्राई फ्रूटस कारोबारी और सहारनपुर किरयाना व्यापार संघ के महामंत्री चंदन कालरा का कहना है कि लोग एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं। थालियों को रंग-बिरंकी पैकिंग वाली पॉलिथीन से भी सजाया गया। इसके साथ ही थाली के ऊपर रिबन भी लगाया गया है। व्यापारियों को अनुमान है कि इस बार जिले भर में 50 करोड़ से अधिक कारोबार होगा।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed