{"_id":"63e9572b13693014950689e7","slug":"drunk-truck-driver-many-km-pushed-the-car-ruckus-meerut-news-c-14-1-116483-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: नशे में ट्रक चालक कई किमी. धकेलता ले गया कार, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: नशे में ट्रक चालक कई किमी. धकेलता ले गया कार, हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर में सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय के सामने नशे में ट्रक चालक एक कार को एक किलोमीटर तक धकेलते हुए ले गया। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी भी हैरान रह गए। परतापुर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शॉप्रिक्स मॉल के पास स्थित सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय के सामने से एक ट्रक चालक कार को धकेलता हुआ एक किलोमीटर दूर संजय वन के आगे तक ले गया। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर सभी हैरान रह गए। परतापुर इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि आरोपी अलीपुर मोरना हस्तिनापुर निवासी अमित है। इसके खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। यदि कार चालक तहरीर नहीं देता है तो पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करेगी। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी अमित को हिरासत में ले लिया है।
एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि परतापुर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह से ट्रक चलाना बड़ा अपराध है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।