Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drunk builder shoots at guard

Meerut News: नशे में धुत बिल्डर ने गार्ड पर गोली चलाई

Sat, 23 Nov 2024 04:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Drunk builder shoots at guard
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक ग्रीन विलेज में शुक्रवार रात चौकीदार से गेट खोलने को लेकर बिल्डर का विवाद हो गया। इसके बाद बिल्डर ने अपने रूम से पिस्टल लाकर गार्ड पर गोली चला दी। इसमें चौकीदार बाल-बाल बच गया। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। जिसके बाद बिल्डर ने अपना रूम अंदर से बंद कर लिया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सुपरटेक ग्रीन विलेज में बिल्डर मोहित अग्रवाल का फ्लैट है। मोहित अग्रवाल रात को अपने फ्लैट में जाने के लिए काॅलोनी के गेट पर पहुंचे। गेट पर चौकीदार धर्मेंद्र ने रजिस्टर में एंट्री और हस्ताक्षर करने के लिए कहा। इस पर मोहित अग्रवाल भड़क गया और एंट्री नहीं की। अपने फ्लैट में जाकर लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंचा और फायरिंग करनी शुरू कर दी। किसी तरह चौकीदार ने यहां से भागकर अपनी जान बचाई और काॅलोनी के लोगों को जानकारी दी। कालोनी के लोग भी एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





कालोनी में कई बार कर चुका है मारपीट और हंगामा
काॅलोनी के लोगों ने पुलिस को बताया कि काॅलोनी में पहले भी कई बार मारपीट और हंगामा आरोपी कर चुका है। इसकी शिकायत पहले भी कई बार ब्रह्मपुरी थाने में आ चुकी है। एसपी सिटी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed