{"_id":"5d7ab2948ebc3e013662a62e","slug":"drum-insted-gulal-swing-every-direaction-gunja-ganpati-bappa-moriya-laward-news-mrt4430243148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजे ढोल, उड़ा गुलाल, हर ओर गूंजा गणपति बप्पा मोरया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजे ढोल, उड़ा गुलाल, हर ओर गूंजा गणपति बप्पा मोरया
विज्ञापन
मवाना स्थित प्रीतनगर कालोनी के लोग मूर्ति विसर्जन से पूर्व शोभायात्रा निकालते हुए।
- फोटो : MAWANA
बजे ढोल, उड़ा गुलाल, हर ओर गूंजा गणपति बप्पा मोरया
लावड़/दौराला/किठौर/खरखौदा। गणेश चतुर्दशी के अवसर पर बृहस्पतिवार को जगह-जगह गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। लावड़, दौराला, परीक्षितगढ़, मवाना, सरधना सहित अनेक स्थानों पर शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाया और डांस किया। उसके बाद गणपति की मूर्ति विसर्जित कर मन्नतें मांगीं।
लावड़ कस्बे में बड़ा शिव मंदिर में सुबह से श्रद्धालु पहुंचने लगे। गणेश पूजन के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमा को लेकर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। जिसमें श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाया और जमकर डांस किया। सभी बैराज पर पहुंचे और प्रतिमा विसर्जित किया गया। दौराला में वेद मंदिर में सुबह गणेश पूजन, यज्ञ, कन्या पूजन व इसके बाद शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे व बैंड बाजों की धुन पर गुलाल से होली खेलते हुए नृत्य व गणेश भजन गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। सभी दौराला-सरधना मार्ग स्थित गंगनहर पहुंचे और यहां प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान संजय गुप्ता, अनुज गुप्ता, मोहन सैनी, गौरव गुप्ता, रामानंद विल्टोरिया, अनुज शर्मा, अजय जैन, प्रभात गुप्ता, मोहित कौशिक, रोहित गुप्ता, अंशुल, मूलचंद सैनी, सुदीप कश्यप, नेतराम मास्टर, मुकेश, सुभाष, मंगूमल शर्मा, सत्यपाल सिवाच, राहुल उपाध्याय, लोकेश चौहान, राधेश्याम अग्रवाल, संजीव, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, किठौर में गणपति विसर्जन को लेकर मेरठ गढ़ मार्ग पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोग घर व मंदिरों में विराजमान श्री गणपति प्रीतिमा को लेकर डीजे, ढोल नगाड़ों की थाप नृत्य करते हुए ब्रजघाट पहुंचे और गणेश प्रतिमा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर विसर्जन किया। शाहजहांपुर में शिव मंदिर पर यात्रा का स्वागत कर जलपान कराया गया। भूतेश्वरनाथ मंदिर में श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में मोहत्सव का समापन हुआ। शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर अमन बंसल ,यश गोयल,अभिषेक, शिवम, सजल,अंकित,विपिन आदि मौजूद रहे।
खरखौदा क्षेत्र में धर्म संस्थान सेवा समिति प्राचीन मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से पिछले तीन वर्षों कस्बा में बैंड बाजों के साथ श्री गणेश जी मूर्ति के साथ शोभा यात्रा निकाली जाती है। उसके बाद बाद गणेश की मूर्ती को वापस मंदिर में ही स्थापित कर दी जाती है। बृहस्पतिवार को शोभा यात्रा मैन बाजार, मोहल्ला बिचपटिया, रास, तिहाई, मुंडा महादेव, खड़खड़ियान, थाना खरखौदा के सामने हनुमान मंदिर से वापस प्राचीन मंशादेवी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। पंडित रजनीश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति स्थापित कराई। इस दौरान अध्यक्ष चेतन प्रकाश शर्मा, राजकुमार त्यागी, धर्मबीर ठाकुर, मनीष बंसल, मुनेश सैनी, विजय गुप्ता, ब्रजभूषण, मनोज सिंघल, देवक त्यागी, पुलकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ब्रजघाट में किया गणपति मूर्ति का विसर्जन
मवाना/परीक्षितढ़/माछरा। गणेश शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने खूब गुलाल उड़ाया। श्रद्धालुओं ने मध्य गंगनहर के अलावा मखदूमपुर गंगा घाट, शुक्रताल व बैराज पर मूर्ति का विसर्जन किया।
नगर की प्रीतनगर कालोनी में पांच दिन से चल रहे गणपति महोत्सव में गणेश भगवान की मूर्ति का विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। भैंसा में श्रद्धालुओं ने धूमधाम से गणेश भगवान की मूर्ति का विसर्जन किया। शोभायात्रा में प्रीतनगर के संजय मेहता, मनीष खन्ना, सुरेंद्र सिंह, राजेश, योगेश सहगल, रवि मलिक, दीपक बजाज, भैंसा गांव निवासी गौरव, विपिन, सीमा, गीता, इंद्रेश, सतबीरी आदि मौजूद रहे। वहीं परीक्षितगढ़ कस्बा सहित देहात क्षेत्र में गणेश महोत्सव के 11 वें ग्राम अल्लीपुर, खजूरी में शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा परीक्षितगढ़ मेरठ रोड से होती हुए आसिफाबाद मध्य गंग नहर में पूजन के बाद विधिवत रूप से भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन किया गया। इस दौरान डीजे, बैड एवं श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर भजनों पर डांस किया। माछरा निवासी कल्लू सैनी के यहां गणपति महोत्सव समापन के बाद मूर्ति विसर्जन ब्रजघाट में किया गया। शोभायात्रा कर स्वागत श्रद्धालुओं ने फूलों से स्वागत किया। ढोल नगाड़े बजाए गए। गणपति बप्पा के जयकारे लगे। इस दौरान कल्लू सैनी, दीपक त्यागी, राकेश प्रधान, दीपक प्रधान, शिवराज प्रधान, लोमश त्यागी व बॉबी त्यागी आदि मौजूद रहे।
गणेश यात्रा का शुभारंभ किया
गंगानगर। मवाना रोड इंचौली गांव में गणपति की शोभा यात्रा निकाली गई। शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य विक्की तनेजा ने किया। श्रद्धालुओं ने गणेश यात्रा पूरे गांव में निकाली इस दौरान डीजे पर बजे भजनों पर गुलाल से होली खेली और डांस किया। इस मौके पर राम सिंह सैनी, सुमित रस्तोगी, मंगते खटीक, टिंकू व राहुल गुर्जर आदि मौजूद रहे।

सरधना में हिंदू युवा संगठन के द्वारा निकाली गई गणेश चतुर्थी महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गणेश व?- फोटो : SARDANA

भोला स्थित गंगनहर में गणेश विसर्जन करते श्रद्धालु।- फोटो : SARDANA

सरधना गंगनहर पुल से क्रेन के द्वारा विसर्जित की गई गणेश की मूर्ति।- फोटो : SARDANA