फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drug-free youth are the strength of a developed India: Dr. Manish

नशामुक्त युवा विकसित भारत की ताकत : डॉ. मनिश

Sun, 04 Oct 2026 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Drug-free youth are the strength of a developed India: Dr. Manish
सुभारती विश्वविद्यालय में नशे के खिलाफ स्वास्थ्य रन से जागरूकता का संदेश दिया गया। स्रोत : संस्
सुभारती में स्वास्थ्य वॉक से दिया नशे से दूर रहने का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य रन का आयोजन किया गया।
शारीरिक शिक्षा विभाग एवं महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. डॉ. मुनिश सी. रेड्डी ने कहा कि शारीरिक सक्रियता न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता को भी बढ़ाती है। नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशीले एवं व्यसनी पदार्थों से पूरी तरह दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड सोशल साइंसेज के डीन प्रो. डॉ. सुधीर त्यागी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच युवाओं की सबसे बड़ी शक्ति है। नशे की आदत व्यक्ति की कार्यक्षमता को प्रभावित करने के साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। शिक्षा विभागाध्यक्ष प्राे. (डॉ.) अनोज राज ने कहा कि कि नशे की शुरुआत अक्सर छोटी आदत के रूप में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के स्वास्थ्य और सामाजिक संबंधों को प्रभावित कर सकती है। प्रो. लुभान सिंह, डॉ. मंजू ने भी अहम जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed