{"_id":"61c358aa75b0cf2fce75027c","slug":"drug-department-raids-medicines-of-delhi-s-government-hospitals-were-being-sold-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग विभाग की छापेमारी: मुजफ्फरनगर में बिक रही थी दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की दवा, आठ लाख की दवाएं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग विभाग की छापेमारी: मुजफ्फरनगर में बिक रही थी दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की दवा, आठ लाख की दवाएं बरामद
Wed, 22 Dec 2021 10:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:28 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक निजी मेडिकल स्टोर पर दिल्ली सरकार की निशुल्क मिलने वाली दवा बिकती मिली। ड्रग विभाग और पुलिस ने दवा सप्लायर के घर पर छापा मारकर दवाओं का जखीरा पकड़ा है। दवाओं की कीमत तकरीबन आठ लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मेडिकल स्टोर पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा में मेडिकल स्टोर पर दिल्ली सरकार की निशुल्क मिलने वाली दवा बिकती मिली। ड्रग विभाग और पुलिस ने दवा सप्लायर के घर अंकित विहार में छापा मारा, जहां दवा का जखीरा पकड़ा गया। दवाओं की कीमत करीब आठ लाख बताई गई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया है, दवा सप्लायर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव नरा में लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नि:शुल्क दी जाने वाली दवा बिक रही है। मंसूरपुर पुलिस को साथ लेकर विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा तो शिकायत सही मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : सीसीएसयू और कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह: राज्यपाल द्वारा प्रीति को मिला मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक
विज्ञापन
पूछताछ के बाद मेडिकल स्टोर संचालक तोताराम ने बताया कि वह यह दवा मुजफ्फरनगर के अंकित विहार निवासी सौरभ अग्रवाल से खरीदता है। इसके बाद विभाग की टीम तोताराम को साथ लेकर नई मंडी पुलिस के साथ अंकित विहार पहुंची।
अंकित विहार में पुलिस की सूचना पर सौरभ अग्रवाल घर से गायब हो गया, लेकिन जांच में पुलिस और विभाग को घर के कमरे में सरकारी दवा का जखीरा मिला। इन दवाओं में एंटी बायटिक दवा अधिक है। ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि लभगग आठ लाख की दवा घर से जब्त की गई है।
इस मामले में मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक तोताराम को हिरासत में ले लिया है। सौरभ अग्रवाल की तलाश जारी है। डीआई ने बताया कि सौरभ अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद ही यह पता लगेगा कि वह दिल्ली में किस अस्पताल से दवा प्राप्त कर रहा था और जिले में उसकी सप्लाई दूसरे किन मेडिकल स्टोर पर है।