फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Driver's body found hanging, suspicion of murder

Meerut News: फंदे पर लटका मिला चालक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 19 Oct 2024 05:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Driver's body found hanging, suspicion of murder
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर तीन में केंटर चालक शिवम का शव केंटर पर फंदे में लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना भावनपुर क्षेत्र के केली मानपुर निवासी शिवम (26) पुत्र अमन सिंह परतापुर शताब्दीनगर सेक्टर तीन स्थित मेरठ पैकेजिंग इंडस्ट्रीज में मेरठ निवासी अंसार के केंटर पर चालक था। शिवम रोजाना फैक्टरी के बाहरी छोर पर केंटर पार्क कर वहीं सोता था। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि केंटर के केबिन से दो शराब के पव्वे और खाने का सामान मिला। परिजनों का कहना है कि शिवम का उसके दोस्त ट्रक चालक की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, आशंका है कि शिवम की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना पुलिस ने जानकारी दी है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed