फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Driver molests girl, jumps from moving e-rickshaw

चालक ने की छेड़छाड़, युवती चलती ई-रिक्शा से कूदी

Wed, 27 Aug 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Driver molests girl, jumps from moving e-rickshaw
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में समर गार्डर के पास सरेराह ई-रिक्शा चालक ने रिक्शा में बैठी अकेली युवती से अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। इस पर युवती चलती ई-रिक्शा से कूद गई। युवती के पिता की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली, तब तक चालक भाग गया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी युवती मंगलवार दोपहर बाद बाजार से ई-रिक्शा से घर जा रही थी। कुछ दूरी चलने पर वह ई-रिक्शा में अकेली रह गई। आरोप है कि चार खंभा पिलोखड़ी समर गार्डन के पास पहुंचने पर चालक ने अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। उसने छेड़छाड़ की। इससे डरी युवती चलती ई-रिक्शा से कूद गई। बाद में उसने पिता को मामले की जानकारी दी। पिता ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, मगर तब तक आरोपी भाग गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में युवती के पिता ने लिखित में लिसाड़ी गेट थाने पर तहरीर दी है। वहीं, सीओ कोतवाली एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि युवती गलती से दूसरी ओर जाने वाली ई-रिक्शा में बैठ गई थी। इसकी जानकारी होने पर वह ई-रिक्शा से उतर गई। बाद में अन्य ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर गई। बता दें कि शनिवार देर रात को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एनएच -58 पर भी टैंपो चालक ने दिल्ली की महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। यह महिला भी चलते टैंपो से कूद गई थी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed