फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drinking water supply remained closed for three hours in Prabhat Nagar

Meerut News: प्रभात नगर में तीन घंटे बंद रही पेयजल आपूर्ति

Mon, 04 Nov 2024 04:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply remained closed for three hours in Prabhat Nagar
मेरठ। शहर में जेल चुंगी के पास प्रभात नगर में रविवार सुबह तीन घंटे तक पेयजल आपूर्ति बंद रही। भाईदूज पर रविवार के दिन पानी नहीं मिलने के कारण क्षेत्रीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पाइप लाइन के लीकेज होने से ये हालात बने। दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

प्रभात नगर में जा रही पानी की पाइप लाइन रविवार सुबह लीक हो गई, जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई। जलभराव होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। साथ ही पानी का प्रेशर भी कम हो गया। क्षेत्रीय पार्षद को लोगों ने शिकायत की। जिस पर पार्षद ने नगर निगम के अफसरों को अवगत कराया। जानकारी मिलने पर करीब दस बजे पानी आपूर्ति बंद कर दी गई। लीकेज को ठीक करने में करीब तीन घंटे लगे। इस दौरान पेयजल आपूर्ति बंद रही। रविवार और भाईदूज का पर्व होने पर पेयजल आपूर्ति बंद रहने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अपर नगरायुक्त ममता मालवीय ने बताया कि प्रभात नगर में पाइप लाइन फटने की सूचना मिली थी, जिसे दोपहर एक बजे ठीक करा कर पेयजल आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed