फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   drape and cowl dresses are back in fashion

फिर से फैशन में हैं ड्रेप्स और काउल, ज्वैलरी नहीं पहनना चाहतीं तो चुनें ये आउटफिट्स

Thu, 04 Oct 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 04 Oct 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
drape and cowl dresses are back in fashion
ड्रेप ड्रेस - फोटो : अमर उजाला

19वीं सदी में संभ्रात परिवारों में पहने जाने वाले ड्रेप्स और काउल अब शहर में युवतियों-महिलाओं की पसंद बन रहे हैं। कॉलेज गोइंग लड़कियों से लेकर किटी में जाने वाली महिलाओं और नौकरीपेशा युवतियों को भी यह खूब भा रहे हैं। लांग कुर्ती और लांग टॉप के अलावा गाउन और फ्रॉक्स में युवतियां काउल व ड्रेप्स के डिजाइन ले रही हैं। शोरूम के साथ बुटीक पर भी इन दिनों ये डिजाइन खूब प्रचलन में हैं। 

विज्ञापन


जॉर्जेट, सिल्क और रेयॉन में बन रहे ये ड्रेस
काउल और ड्रेप्स को विशेष तौर पर जॉर्जेट, सिल्क और रेयॉन के कपड़े में तैयार किया जा रहा है। चूंकि इस पैटर्न में ड्रेस में कई सारी सलिस्ट (चुन्नट) दी जाती हैं, जो कॉटन या हैवी कपड़े में नहीं बनती। ड्रेस डिजाइनर बताती हैं कि इसलिए नरम खासियत वाले कपड़े से ये ड्रेस तैयार होती हैं। ताकि आसानी से ड्रेस में 5 से 10 सलिट्स डाली जा सकें। इस ड्रेस को बनाने में 4 से 5 दिन का वक्त लगता है। मिक्स एंड मैच के अलावा कंट्रास्ट रंगों और सिंगल ओवरआल रंग में भी ये ड्रेस तैयार हो रहे हैं। ड्रेप्स पर कढ़ाई और ज्वैलरी का काम कर उसे और आकर्षक बनाते हैं।

विज्ञापन

मोटापा छिपाने में मददगार

drape and cowl dresses are back in fashion
ड्रेप ड्रेस - फोटो : अमर उजाला

ड्रेस डिजाइनर शिवाली के अनुसार जिन महिलाओं-युवतियों का वेट ज्यादा है, उनके लिए ये बेहद आरामदायक है। वे इसे पहनकर बेहद खुश हैं। इसका मुख्य कारण ये है कि इस ड्रेस में मोटापा नजर नहीं आता है। इसके साथ ही माडर्न लुक मिलता है वो अलग।

ज्वैलरी पहनने का झंझट खत्म
फैशन डिजाइनर निधि जैन कहती हैं कि ड्रेप्स और काउल ड्रेस के साथ गहने पहनने का झंझट भी खत्म हो जाता है। लांग ड्रेस होने, बंद गला और पूरी बाहें ढकने के कारण इन कपड़ों में गहने पहनना जरूरी नहीं है। इन कपड़ों पर ही युवतियां परमानेंट ज्वैलरी टच कर लेती हैं, जो ड्रेस को हैवी लुक देते हैं। ड्रेस के साथ नेकलेस, कंगन, ब्रेसलेट पहनना जरूरी नहीं रहता। इसे पहनकर बेहद आरामदायक और फ्री फील होता है। मैचिंग ज्वैलरी का खर्च भी बचता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed