फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drains in Sisauli and Kinanagar have turned into ponds.

Meerut News: सिसौली व किनानगर में नालियां तालाब में हुई तब्दील

Thu, 09 Jul 2026 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Drains in Sisauli and Kinanagar have turned into ponds.
किनानगर में नालिया मैं गंदगी जमा होने पर सड़क पर भारत बारिश का पानी
मुंडाली। मानसून की पहली बारिश ने ग्राम प्रधानों के विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दी है। रजपुरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव की ग्राम पंचायत सचिवालय की सड़क पर भारी बारिश में भीषण जलभराव के कारण ग्रामीणों का रास्ते का निकलना दूभर हो गया।
विज्ञापन

गांव किनानगर में रास्तों पर ही बारिश का पानी ठहर गया। राहगीरों, ग्रामीणों को रास्ते से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण सुंदर, अतुल, शिवराज आदि का कहना है कि यदि मानसून आने से पहले ही समय पर नालियों की सफाई करा दी जाती तो इस प्रकार का जलभराव रास्तों पर नही होता अब रास्ते पर गंदा पानी भरा हुआ है। ग्राम पंचायत सचिव विदित कुमार का कहना है कि तालाब का रकबा कम होने से तालाब ओवरफ्लो हो चुका है। बारिश रुकते ही पानी के निस्तारण की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

गांव सिसौली में भी मूसराधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। गांव की मुख्य सड़कें और नालियां एक समान नजर आई। सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। सहकारी खाद समिति के सामने जलभराव के कारण ग्रामीणों का निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हुए। ग्राम पंचायत सचिव अरुण ने बताया कि नालियों की सफाई मानसून से पहले ही कराई गई थी लेकिन ग्रामीण पशुपालक पशुओं का गोबर नालियों में बहा देते हैं जिससे नालियों में गंदगी दोबारा से जमा हो गई।

किनानगर में नालिया मैं गंदगी जमा होने पर सड़क पर भारत बारिश का पानी

किनानगर में नालिया मैं गंदगी जमा होने पर सड़क पर भारत बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed