फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drains in Mubarakpur are clogged with dirt, water is flowing on the roads

मुबारिकपुर में नालियां गंदगी से अटी, रास्तों पर बह रहा पानी

Mon, 11 Aug 2025 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Drains in Mubarakpur are clogged with dirt, water is flowing on the roads
गावं मुबारिकपुर में मुख्य मार्ग की बदहाल ​स्थिति। स्त्रोत:- संवाद
माछरा। ब्लॉक माछरा क्षेत्र के मुबारिकपुर में सफाई व्यवस्था न होने के कारण नालियां गंदगी से अट गई हैं। नालियों का गंदा पानी रास्तों पर बह रहा है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रास्ते के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

मुबारिकपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव जई से जो रास्ता मुबारिकपुर को आता है वह गहरा हो गया है। घरों की नालियों का पानी मार्ग पर भरा रहता है। नालियों की सफाई भी नहीं होती है। इस रास्ते से गुजरने वाले ग्रामीण, विद्यार्थी भी दूषित पानी के बीच से होकर निकलते हैं। बारिश के दौरान समस्या और अधिक बढ़ जाती है, जबकि यह गांव का मुख्य मार्ग है। गंदगी के कारण गांव में संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है। इस समस्या पर प्रधान व सचिव कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सीमा एवं सचिव दीपक कुमार का कहना है कि इतना बजट नहीं है कि रास्ते का निर्माण पंचायत द्वारा कराया जा सके। यह रास्ता करीब 150 मीटर लंबा है और 20 फीट चौड़ा है। इस पर काफी बजट खर्च होगा। खाते में अभी इसके लिए पैसा नहीं है। नालियों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed