फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Subroto Sen elected President of Bengali Durgabari Committee

डॉ. सुब्रतो सेन बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति के अध्यक्ष चुने गए

Mon, 30 Jun 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Dr. Subroto Sen elected President of Bengali Durgabari Committee
दुर्गा बाड़ी मंदिर में हुआ चुनाव कार्यक्रम संपन्न।
मेरठ। सदर स्थित बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति की वार्षिक साधारण सभा हुई। अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ सदस्य असित कुमार सूर ने की। इस अवसर पर सत्र 2025–26 के लिए समिति के नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया।
विज्ञापन

चुनाव में अध्यक्ष पद पर असित कुमार और डॉ. सुब्रोतो सेन के नाम सामने आए। मतदान के बाद डॉ. सुब्रतो सेन को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। सचिव पद पर अभय मुखर्जी, पूजा सचिव नोबेंदू राय चौधरी, सह सचिव प्रियंक चैटर्जी और सत्यजीत मुखर्जी बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में अजय मुखर्जी, अल्पना चक्रवर्ती, अनुभव मुखर्जी, प्रदीप मुखर्जी, चयोनिका दास, विप्लन दास, नोविस बनर्जी, अशोक भट्टाचार्य, बिजन दास व अजय मुखर्जी रहे।
विज्ञापन

डॉ. सुब्रतो सेन ने कहा कि आगामी वर्षों में समाज के साथ मिलकर यह प्रयास किया जाएगा कि दुर्गाबाड़ी में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान को मेरठ के हर घर तक पहुंचाया जाए। दुर्गाबाड़ी से शहर के हर जनमानस की आस्था जुड़ी है। देवी मां का मंदिर हर किसी आस्थावान व्यक्ति के लिए खुला है। यहां हर किसी को मां का प्रेम और आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस बार भी मां का दरबार ऐतिहासिक तरीके से सजाया जाएगा। सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई। चुनाव अधिकारी गोविंद विश्वास रहे। इस दौरान समाज के सभी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed