{"_id":"05f99005b40eed20c325d6c5884b648f","slug":"dr-shalini-arya-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. शालिनी के परिजन बोले, संपत्ति नहीं इंसाफ चाहिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. शालिनी के परिजन बोले, संपत्ति नहीं इंसाफ चाहिए
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 02 Nov 2015 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. शालिनी के परिजनों ने कहा है कि उन्हें संपत्ति नहीं इंसाफ चाहिए। उन पर बेवजह ही डॉ. विशाल की संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जो केस को भटकाने का प्रयास है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वे मुख्यमंत्री के दरबार में आत्मदाह करने से भी नहीं हिचकेंगे। यदि सोमवार को आरोपी वीना आर्य के खिलाफ कुर्की वारंट नहीं लिया गया तो तीन नवंबर से डीएम कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को डॉ. शालिनी के पिता राजेश कौड़ा ने प्रेस वार्ता में कहा कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। हत्यारोपी दामाद डॉ. विशाल जेल में हैं जबकि शालिनी की सास अभी तक वीना फरार है। ऐसे में वे शालिनी की दोनों बेटियों को अपने पास न रखें तो कहां छोड़ें। क्या उन्हें सड़क पर भटकने को मजबूर कर दें या फिर किसी अनाथ आश्रम में छोड़ दें।
विज्ञापन
राजेश ने कहा कि उन पर डॉ. विशाल की संपत्ति हड़पने के आरोप लग रहे हैं, लेकिन वह कोई संपत्ति नहीं चाहते। वह तो बस इंसाफ चाहते हैं। उनकी बेटी की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है, जबकि उसकी हत्या की गई है। जिसका सुबूत उनके पास है और वह समय आने पर उसे पेश करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. विशाल पूरी तरह से फंस चुका है, इसीलिए इस केस में समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस भी जानबूझकर कुछ नहीं कर रही। चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक पुलिस ने वीना आर्य के घर की कुर्की कार्रवाई शुरू नहीं की तो वह 3 नवंबर से डीएम ऑफिस पर आमरण अनशन करेंगे। अगर इसके बाद भी सुनवाई नहीं की गई तो पूरा परिवार सीएम ऑफिस पर आत्मदाह करेगा।