फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Sarvepalli Radhakrishnan Award given to teachers

शिक्षकों को दिया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान

Sun, 14 Sep 2025 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sarvepalli Radhakrishnan Award given to teachers
संदीप,,,,, काइट कालेज में सम्मान समारोह का आयोजन-
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित किशन इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन (काइट) में मां समिस्ता सेवा संस्कार फाउंडेशन एवं केआईटीई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान-2025 समारोह का आयोजन किया गया। इसमें करीब 200 से अधिक डीन, डायरेक्टर्स, प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, संगीत और कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश पाल ने कहा कि शिक्षक समाज की आत्मा हैं। वे अपने ज्ञान और मूल्यों से राष्ट्र को दिशा देते हैं। पूर्व आयुक्त दानवीर सिंह ने संविधान को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए कहा कि यह केवल कानून की पुस्तक नहीं है। आईटीई मेरठ की वाइस सेक्रेटरी नैना सिंह ने विद्यार्थियों को समाज व राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। निदेशक केआईटीई आकाश चबाक ने संस्थान का परिचय प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

आचार्य अनुज यादव ने संस्कृत आश्रम के इतिहास से अवगत कराया। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण व राष्ट्र निर्माण में सहायक हैं। संचालन मयंक वर्मा ने किया। संयोजिका डॉ. सुरभा बंसल ने आभार जताया। इस अवसर पर अजय चौधरी, ललित ठाकुर, अखिल गौतम, तुषार ठाकुर, डॉ. संजय कौशिक, काजल शर्मा, गिरीश आज़ाद, राजेंद्र कुमार, दिनेश यादव, रीता देवी, डॉ. ममता रानी, रफिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed