{"_id":"6512d822c394d3c102021fee","slug":"dr-sandeep-jain-became-president-of-ima-in-meerut-won-by-143-votes-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: डॉक्टर संदीप जैन बने आईएमए के अध्यक्ष, 143 वोटों से मिली जीत, कुछ देर बाद होगी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: डॉक्टर संदीप जैन बने आईएमए के अध्यक्ष, 143 वोटों से मिली जीत, कुछ देर बाद होगी घोषणा
Tue, 26 Sep 2023 06:39 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 26 Sep 2023 06:39 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ में डॉक्टर संदीप जैन आईएमए के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 143 वोटों से जीत मिली है। बताया गया कि कुछ देर बाद घोषणा होगी।
विज्ञापन
डॉ संदीप जैन और डॉ सतीश अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में फिजिशियन डॉक्टर संदीप जैन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश अरोड़ा को 143 वोटों से हराया। डॉ. संदीप को 251 और डॉक्टर सतीश को 108 वोट पड़े। डॉ. संदीप पहले आईएमए के सचिव भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नहीं देखा होगा इतना डेंजर दृश्य: गीदड़ को पूरा निगल गया अजगर, फिर मुंह से निकाला बाहर, ग्रामीण रह गए सन्न
विज्ञापन
मंगलवार को मतदान हुआ, जो सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला। रात में आठ बजे के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। सामान्य तौर पर आईएमए में आपसी सहमति से ही अध्यक्ष और सचिव का चुनाव हो जाता है, लेकिन इस बार आपसी सहमति नहीं बनी और चुनाव हुआ। पिछली बार दोनों पदों के लिए मतदान हुआ था। हालांकि इस बार भी सचिव और अन्य पदों के लिए सहमति बन गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान