मवाना। डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का शुक्रवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। मवाना थाने के पीछे जिला व महानगर के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ कर उनका जन्मदिन मनाया गया। संचालन महानगर महामंत्री अपूर्व रस्तोगी ने किया। प्रांत महामंत्री गौरव राघव ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वह सर्व जाति से पहले हिंदू हैं। प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमपाल चौहान ने हर गली हर मोहल्ले में हनुमान चालीसा चलाने का आह्वान किया। विभाग महामंत्री गौरव गर्ग ने कहा कि हिंदुओं की आवाज उठाने वाला कोई नाम है तो वह डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया है। इस दौरान प्रदीप त्यागी, कल्लू पंडित, संदीप गुर्जर, महेश आर्य, रोहित चौहान, अंकुर, वंश, लवणीश, सुभाष, आकाश, अमर, अमित आदि मौजूद रहे। संवाद