{"_id":"6347290635a5f20700351164","slug":"dr-laxmikant-bajpai-said-that-many-officers-will-get-involved-in-the-ration-scam-city-news-mrt6093199191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले राशन घोटाले में फसेंगे कई अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले राशन घोटाले में फसेंगे कई अधिकारी
विज्ञापन

मेरठ। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि 2016-17 में राशन वितरण में हर माह करोड़ों का गोलमाल हुआ। इसमें कई अधिकारियों की भी गर्दन नपेगी।
उन्होंने कहा कि तब 60से ज्यादा मामले दर्ज हुए। मामले में गठित एसआईटी ने राशन डीलरों के बाद छह पूर्ति निरीक्षकों को भी आरोपी माना है। उन्होंने कहा कि तब मात्र राशन डीलरों पर मुकदमें दर्ज कर दिए गए थे जबकि कालाबाजारी में कई अधिकारी भी शामिल थे। वाजपेयी ने कहा कि पूर्ति निरीक्षकों के अलावा कई अन्य अधिकारियों की गर्दन इसमें फंसेगी। उस समय के छह पूर्ति निरीक्षकों के तबादले हो गए तो कुछ सेवानिवृत्त भी हुए हैं। तमाम भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद पूर्ति विभाग में सालों से एक ही पटल पर अधिकारी जमे हैं। इनमें तीन तहसीलों सहित महानगर के चार क्षेत्रों में पूर्ति निरीक्षक व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शामिल हैं। नियमित अंतराल पर सभी अधिकारियों के जिला स्तरीय तबादले होने चाहिए। मामले में कई बार राशन डीलरों द्वारा मांग भी की जा चुकी है।