फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dowry and assault accused sitting in Japan for three years

Meerut News: दहेज का मामला, मुख्य आरोपी की भाभी को दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा, ये है पूरा मामला

Tue, 27 Dec 2022 04:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2022 04:38 PM IST
सार

Meerut News : दहेज के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की भाभी को दिल्ली एयरपोर्ट से धर दबोचा। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Dowry and assault accused sitting in Japan for three years
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा पुलिस ने दहेज व मारपीट के मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी की भाभी को दिल्ली एयरपोर्ट से रविवार रात धर दबोचा। महिला जापान से किसी शादी में शामिल होने मेरठ आ रही थी। सोमवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पता चला कि मुख्य आरोपी पति जापान में बैठा है। पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावलीखास निवासी उजमा की शादी करीब सात वर्ष पूर्व मवाना थाना क्षेत्र के सठला गांव निवासी मुजीब से हुई थी। मुजीब शादी से पहले ही जापान में एक कपड़े की फैक्ट्री में कार्यरत था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर मारपीट करने लगे। लगभग 10 महीने बाद युवक जापान चला गया और तीन साल तक भारत नहीं आया। पीड़िता ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज व मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया था। आरोपी मौका पाकर परिवार को लेकर लगभग तीन साल पूर्व जापान चला गया।
विज्ञापन


सोमवार को मुख्य आरोपी की भाभी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जापान से मेरठ आ रही थी। रविवार रात कंकरखेड़ा पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। सोमवार सुबह पूछताछ के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि फिलहाल महिला को छोड़ दिया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: सर्दी का सितम जारी, छूटी कंपकंपी, कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed