{"_id":"5f441f188ebc3e3cb354f18d","slug":"download-the-admit-card-from-tomorrow-city-news-mrt4978346107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से प्रवेशपत्र डाउनलोड करें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से प्रवेशपत्र डाउनलोड करें छात्र
विज्ञापन
कल से प्रवेशपत्र डाउनलोड करें छात्र
मेरठ। यूजी-पीजी अंतिम वर्ष की एक सितंबर से होने वाली परीक्षाओं के लिए बुधवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। 208 केंद्रों की सूची फाइनल हो गई है। मंगलवार को लिस्ट जारी हो जाएगी। विवि प्रशासन ने केंद्रों को बीएड प्रवेश परीक्षा की तरह सिटिंग प्लान बनाने को कहा है।
सीसीएसयू में वार्षिक प्रणाली में बीए-बीएससी-बीकॉम रेग्युलर और बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम प्राइवेट विषयों की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हुईं थी। 30 फीसदी परीक्षाएं होने के बाद लॉकडाउन लगने पर 18 मार्च से आगे की परीक्षाएं स्थगित हो गईं थी। कोरोना महामारी के कारण फाइनल ईयर को छोड़कर बाकी कक्षाओं में छात्रों को प्रमोट किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूप नारायण ने बताया कि बुधवार से छात्र विवि की वेबसाइट से प्रवेशपत्र का प्रिंट आउट ले सकते हैं।
ये है परीक्षा का कार्यक्रम
एक सितंबर से वार्षिक प्रणाली में बीए-बीएससी-बीकॉम की परीक्षाएं होंगी। चार सितंबर से प्रोफेशनल में सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षाएं होंगी। बीएड की परीक्षाएं 10 सितंबर से होंगी। पहली पाली की परीक्षाएं सुबह आठ बजे से 10 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षाएं 11.30 से 1.30 तक और तीसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2.30 से 4.30 के बीच होंगी। परीक्षाएं तीन अक्तूबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
29 से सेंटरों पर होगा सैनिटाइजेशन
विवि प्रशासन सभी केंद्रों को परीक्षा की गाइड लाइन जारी कर रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए सिटिंग प्लान में दूरी, केंद्रों पर परीक्षा में एंट्री के समय सैनिटाइजेशन और थर्मल स्कैनिंग की पूरी व्यवस्था रखनी होगी। इसके साथ ही 29 अगस्त से केंद्रों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा।