फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Double Murder Case : relatives involved in conspiracy, they became Mulzim

डबल मर्डर केस : साजिश में शामिल थे रिश्तेदार, ये बने मुल्जिम

Sat, 10 Feb 2018 01:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 10 Feb 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Double Murder Case : relatives involved in conspiracy, they became Mulzim
महिला को गोलियों से भूना

मेरठ में परतापुर के सोहरका गांव में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बड़ी साजिश रची गई थी। पुलिस रिमांड पर मुख्य आरोपी मांगे उर्फ विनय के बयानों के आधार पर परतापुर पुलिस ने कुख्यात सुशील मूंछ व उसके बेटे टोनी समेत छह ओर लोगों को साजिश का मुल्जिम बनाया है। मांगे ने पुलिस को बताया कि 15 लाख रुपये में नरेंद्र हत्याकांड में समझौता हो गया। पैसा लेने के बाद भी चश्मदीद गवाह भोलू व उसकी मां निछत्तर कौर गवाही देने पर अड़े थे। जिसके चलते दोनों को प्लानिंग करके मारा गया। मांगे की निशानदेही पर एक तमंचा भी बरामद हुआ है। रिमांड के अभी तीन दिन बचे हैं। सुशील मूंछ आरोपी का दूर का रिश्तेदार भी बताया गया है।

विज्ञापन


सोहरका गांव में 24 जनवरी को भोलू व उसकी मां निछत्तर कौर की हत्या का मुख्य आरोपी मांगे उर्फ विनय आठ दिन की पुलिस रिमांड पर है। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के मुताबिक आरोपी मांगे ने बताया है कि उसके भाई मालू उर्फ सोबिर ने नरेंद्र की प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते 19 अक्टूबर 2016 को हत्या कर दी थी। तभी से मालू जेल में बंद है। मुकदमा ट्रायल पर आया तो उन्होंने चश्मदीद भोलू व उसकी मां निछत्तर कौर से समझौते की बात की, पर वह नहीं माने। परिवार को ये डर सता रहा था कि मां-बेटे की गवाही के बाद जेल में बंद मालू को फांसी की सजा न हो जाये।
विज्ञापन


समझौता करा देगा
मांगे द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार मां-बेटा गवाही देने पर अडे़ रहे तो मांगे ने पेशी के दौरान भाई मालू को ये बात बताई। मालू ने समझौते के लिए मांगे को मुजफ्फरनगर के कुख्यात सुशील मूंछ से संपर्क करने को कहा। एक रिश्तेदार के जरिये मांगे सुशील मूंछ से उसके घर गांव भभेड़ी मुजफ्फरनगर में मिला। सुशील ने मांगे और भोलू को अपने घर पर बुलाया। 20 लाख रुपये में नरेंद्र हत्याकांड में समझौते की बात चली और 15 लाख रुपये में सहमति बन गई। मांगे ने पैसा सुशील को सौंप दिया, जहां से भोलू ने पांच लाख रुपये भी लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जनवरी को बिगड़ी बात 
नरेंद्र की हत्या में गवाही की तारीख 18 जनवरी को लगी। तारीख पर जेल से मालू भी आया था। मांगे, भोलू, निछत्तर कौर और तीन रिश्तेदार थे। भोलू और निछत्तर कौर गवाही देने पर अड़े थे। कोर्ट में दोनों के हस्ताक्षर भी हो गए थे। लेकिन गवाही नहीं हुई और गवाही की तारीख 25 जनवरी लग गई। पैसा लेकर भी गवाही दे रहे है। कोर्ट में भोलू ने मांगे को लात मारी थी। तभी उसने हत्या का मन बना लिया था।

पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां

मुजफ्फरनगर में बनी प्लानिंग 

Double Murder Case : relatives involved in conspiracy, they became Mulzim
एसएसपी मंजिल सैनी

सुशील मूंछ, परिवार और रिश्तेदार की सहमति होने पर 22 जनवरी मांगे, रश्मि (मालू की पत्नी), हरिओम (मालू का साला), गोलू (मालू का भांजा), धर्मबीर (मालू का चाचा) व विकास जाट मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र के बेलड़ा गांव में पहुंचे। बेलड़ा में मालू का साढू अमित रहता है। मांगे, विकास, रश्मि, हरिओम, अमित और गोलू ने मां-बेटे की हत्या की प्लानिंग बनाई। 24 जनवरी को हत्या करना तय कर लिया। 

सुशील मूंछ बोला, रास्ते से हटा दो
गवाही पर अड़े मां और बेटे की शिकायत करने मांगे और उसके रिश्तेदार 19 जनवरी को सुशील मूंछ के घर पहुंच गए। जहां पर सुशील मूंछ और उसका बेटा टोनी मौजूद था। मांगे ने सुशील से कहा कि प्रधान जी भोलू गवाही पर अड़ा हुआ है। उसकी चाल है कि पैसा भी ले ले और गवाही भी दे दे। सुशील बोला कि उनको रास्ते से हटा दो। टोनी ने भी दोनों को रास्ते से हटाने की बात की। इसके बाद 21 जनवरी को मांगे, हरिओम और अमित जेल में मालू से मिलने पहुंचे। मांगे ने कहा कि भाई पैसा भी चला गया और मां बेटे गवाही पर देने पर अड़े है। जिस पर मालू बोला कि मां-बेटे का खात्मा कर दो। अब दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए लिए वह विकास जाट से मिल ले। वह शूटर उपलब्ध करा देगा। विकास का फोन नंबर मालू ने मांगे को दिया था। मालू की विकास जाट से जेल में दोस्ती हुई थी।

मुझे दो पिस्टल चाहिए 
विकास जाट ने मांगे से कहा कि मां-बेटे की हत्या के लिए उसको दो पिस्टल की जरूरत पड़ेगी। मांगे ने विकास को 50 हजार रुपये दे दिए। विकास बोला कि एक बदमाश मैं अपने साथ लाऊंगा, एक बदमाश मांगे तू ले आना। 24 जनवरी को विकास मुजफ्फरनगर से मोनू और मांगे अपने साथ भांजे गोलू को लेकर सोहरका गांव में पहुंचे। पहले चारों ने भोलू को भूना और फिर निछत्तर कौर को मारा। 

ये बनाए मुल्जिम 
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि हत्या में मांगे उर्फ विनय, विकास जाट, गोलू उर्फ तरुण और एक अज्ञात नामजद हैं। प्लानिंग में जेल में बंद मालू व उसकी पत्नी रश्मि, चाचा धर्मवीर, साला हरिओम, साढू अमित, कुख्यात सुशील मूंछ व टोनी को 120 बी का मुल्जिम बनाया है। 120 के मुल्जिमों को जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तारी होगी। जल्द ही आरोपियों पर इनाम घोषित होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed