श्राद्धपक्ष में बुकिंग कराओ, नवरात्र पर डबल छूट पाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पितृपक्ष में ग्राहकों को बाजार की ओर आकर्षित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद कंपनियाें ने जबरदस्त ऑफर लांच किए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई कंपनियों ने इलेक्ट्रानिक उत्पाद पर छूट ऑफरों की बारिश कर दी है।
छोटे से लेकर बड़े किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीद पर 15 से लेकर 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके साथ निश्चित उपहार भी दिया जा रहा है। स्थानीय विक्रेताओं ने भी अपने स्तर पर उपकरण की वारंटी सीमा एक साल से छह माह तक बढ़ा दी है। कुछ विक्रेताओं ने निशुल्क फिटिंग सर्विस देने की अतिरिक्त सुविधा भी ग्राहकों के लिए शुरू की है।
इन ऑफर्स के तहत हर खरीद पर ग्राहकों को निश्चित उपहार मिलेगा। कंपनियों उपकरण की बुकिंग श्राद्ध में कराओ और नवरात्र में घर ले जाओ या श्राद्ध में ही उपकरण घर ले जाने पर हाथों हाथ एक उपहार देने जैसे ऑफर लांच किए हैं। वॉशिंग मशीन के साथ स्टीम आयरन, टीवी के साथ स्पीकर, फ्रिज के साथ रूम हीटर, मोबाइल, पावर बैंक और वैक्यूम क्लीनर के साथ पंखे जैसे निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं।
विक्रेताओं के मुताबिक हर खरीद पर 1500 से 5000 कीमत का उपहार 100 प्रतिशत तक निश्चित दिया जा रहा है। इसके आलवा मिक्सी, जूसर, फूड प्रोसेसर, चॉपर, वॉशिंग मशीन, एयरकंडीशनर, कूलर, गीजर, हीटर, एलईडी, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव, चिमनी, ओटीजी से लेकर छोटे घरेलू उपकरणों पर 20 से 30 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
कुछ विक्रेता श्राद्ध और नवरात्र दोनों का डबल फायदा दे रहे हैं। ग्राहक श्राद्ध मे उपकरण बुक कराएंगे तो अभी उन्हें कंपनी की ओर से सामान की कीमत में प्रिंट रेट पर 20 से 30 प्रतिशत छूट मिलेगी, साथ ही निश्चित उपहार मिलेगा। अगर ग्राहक यह उपकरण नवरात्र में घर ले जाएगा तो नवरात्र वाला छूटऑफर (यदि कंपनी की ओर से कोई ऑफर होगा तो) भी श्राद्ध की बुकिंग पर लागू होगा। इसके अलावा कुछ बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने या बुकिंग कराने पर कैशबैक और जीरो फाइनेंस की सुविधा भी दी जा रही है।
इलेक्ट्रानिक विक्रेता बंटी मनोचा ने बताया कि श्राद्धपक्ष में हर उपकरण की बुकिंग कराने पर 20 से लेकर 30 प्रतिशत तक की छूट है। साथ ही ग्राहक को निर्धारित उपहार भी दे रहे हैं। मेरठ इलेक्ट्रानिक व्यापार संघ के महामंत्री अतुल बंसल के अनुसार सभी कंपनियों ने श्राद्ध में कुछ न कुछ ऑफर दिए हैं। अच्छे छूट ऑफर हर कंपनी के प्रत्येक उपकरण पर हैं। केवल नवरात्र ही नहीं श्राद्ध में भी बेहद सस्ती कीमतों पर हर उपकरण मिल रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/