फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doon Star Club defeated Sisauli by five wickets.

Meerut News: दून स्टार क्लब ने सिसौली को पांच विकेट से हराया

Fri, 20 Mar 2026 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Doon Star Club defeated Sisauli by five wickets.
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में बृहस्पतिवार देर रात दून स्टार क्रिकेट क्लब और सिसौली इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें दून स्टार क्लब ने पांच विकेट से जीत प्राप्त की। सिसौली इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। इसमें आमिर ने 20 और शावेज ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में विकास ने चार, मुकेश ने तीन और वीके ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून स्टार क्लब की टीम ने 14.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए और पांच विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से अभिषेक ने 32, मनदीप ने 16 और मुकेश ने 16 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में गोहर ने तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच मुकेश को चुना गया। इस मौके पर आयोजक संजीव शर्मा, कोच दीपक सिद्धू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed