{"_id":"5bf4757bbdec226966336f3e","slug":"doodh-ka-utpadan-bdhhayain-kisan-satyapal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध का उत्पादन बढ़ाएं किसान, गुणवत्ता होगी तो कीमत भी मिलेगी : सत्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध का उत्पादन बढ़ाएं किसान, गुणवत्ता होगी तो कीमत भी मिलेगी : सत्यपाल
amarujala
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि किसानों को दूध का उत्पादन बढ़ाना चाहिए। केंद्र और यूपी सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई कदम उठा रही है। पशुपालन हो या कृषि क्षेत्र, सभी में किसानों को आगे लाने का काम चल रहा है। युवाओं को पशुपालन की तरफ जाने के लिए सब्सिडी पर ऋण भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को परतापुर स्थित पराग डेयरी में गगोल सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि किसान राजाओं का राजा होता है। लेकिन इस समय देश का 12 प्रतिशत किसान गरीबी की जिंदगी जी रहा है।
विज्ञापन
किसान को अपना उत्पादन बढ़ाना चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार की किसान हित में उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हित में नई-नई योजनाएं बना रहे हैं। उन्होंने गुजरात सहित कई प्रदेशों का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे गुजरात में दुग्ध उत्पादन हो रहा है, वैसे ही यूपी में भी दुग्ध क्रांति पैदा करो। गुणवत्ता होगी तो कीमत भी मिलेगी।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पराग दुग्ध संघ के चेयरमैन चौ. योगेंद्र सिंह सहित संचालक मंडल को शपथ ग्रहण करायी। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी चौ. जगत सिंह, विधायक जितेंद्र सतवाई, अरुण वशिष्ठ,, राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, वीरेंद्र सिंह सिरोही सहित सभी डायरेक्टर मौजूद रहे।
चेयरमैन चौ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि दुग्ध क्षेत्र में प्रगति लायी जाएगी। किसानों को दूध का उचित रेट दिलाने और पराग डेयरी को लाभ में लाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर चौ. रविंद्र सिंह, परतापुर व्यापार संघ अध्यक्ष सुमित चौधरी, विमल शर्मा, दया चंद, विकास बालियान व दलजीत सिंह आदि रहे।