फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dont fear to vaccine

कोरोना के टीके से डरने की जरूरत नहीं

Mon, 08 Feb 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
dont fear to vaccine
कोरोना के टीके से डरने की जरूरत नहीं
विज्ञापन

मेरठ। राम सहाय इंटर कालेज में रविवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें संदेश दिया गया कि कोरोना टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां न पालें। इस टीके से डरने की भी जरूरत नहीं है और बिना पंजीयन के टीका न लगवाएं।

कार्यक्रम में डॉक्टर यशपाल ने कहा कि हम सबने भारतीय कोरोना वैक्सीन से टीकाकरण कराया है। इसमें 96 लोगों में से सिर्फ 10 को हल्का बुखार आया, जो पेरासिटामोल से अगले दिन उतर गया। इसलिए टीकाकरण के बाद इसके दुष्प्रभाव को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर अखिलेश शर्मा ने कहा कि उन्हाेंने भी टीका लगवाया। लेकिन कोई दिक्कत नहीं है। डॉ. मधु शर्मा ने योग और प्राणायाम के लाभ बताए। इस दौरान संस्था की एक सभा भी हुई। इसमें विनोद भारतीय को अध्यक्ष चुना गया। शेष कार्यकारिणी वही तय करेंगे। इस दौरान प्रमोद जैन, डॉक्टर ब्रज भूषण शर्मा, अंजलि अग्रवाल, डॉ एसपीएस सिरोही आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed