{"_id":"673d0e6f070f22602f014257","slug":"donate-unused-clothes-to-the-needy-meerut-news-c-72-1-mrt1063-124706-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जरूरतमंदों के लिए अनुपयोगी वस्त्रों को करें दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जरूरतमंदों के लिए अनुपयोगी वस्त्रों को करें दान
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज में उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत वस्त्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन और संस्थान के निदेशक डॉ. नीरज सिंघल के निर्देशन में संचालित हुआ।
प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग और आधुनिक जीवनशैली के चलते हमारे पास अक्सर ऐसे कपड़े होते हैं जो उपयोग में नहीं आते, लेकिन वह किसी जरूरतमंद के लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं। यह अभियान समाज में दान और दोबारा उपयोग की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। विश्वविद्यालय इन कपड़ों को ठीक कर, धोकर और पैक करके जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा। भविष्य में इस प्रकार की मुहिम पुस्तकों, पुराने कंप्यूटर और स्मार्टफोन जैसे सामानों के लिए भी आयोजित की जाएगी।
निदेशक प्रो. डॉ. नीरज सिंघल ने कहा कि विश्वविद्यालय का यह प्रयास न केवल समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि छात्रों और कर्मचारियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। विश्वविद्यालय शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए भी प्रतिबद्ध है और इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान आशुतोष मिश्रा, रंजू अरोड़ा, डॉ. शोभित सक्सेना, प्रियंका, पारुल, विजय कुमार राम, संजीव चौधरी, मनोज कुमार, अभिषेक शर्मा, नागेश्वर,अनुपम, सपना और स्वाति का योगदान सराहनीय रहा। संवाद