फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dogs showed tricks, mesmerized

Meerut News: श्वानों ने दिखाए करतब, किया मंत्रमुग्ध

Mon, 15 Jan 2024 03:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Dogs showed tricks, mesmerized
मेरठ। वेस्ट एंड कचहरी रोड स्थित शांति फार्म्स में रविवार को डॉग कार्निवल में विभिन्न नस्लों के श्वानों ने अपने करतबों से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसमें विभिन्न प्रजातियों के 250 से ज्यादा श्वान शामिल हुए। इनके लिए विभिन्न तरह के गेम्स रखे गए थे। पहला पुरस्कार आदिषी गुप्ता के डॉग डुग्गू और टिन्नी को मिला। दोनों डॉग भारतीय ब्रीड के हैं। इनके अलावा श्वानों के मालिकों के लिए भी फैशन शो और दौड़ आदि गेम्स थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लेब्रोडोर, जर्मन शेफर्ड, चाऊ चाऊ, हिस्की, रॉट वेल्लर, बीगल्स, गोल्डन रिट्रीवर और हस्की आदि प्रजाति के श्वान थे। इनका फैशन शो हुआ और अन्य खेल हुए। सभी ने मन को मोह लिया। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया कि वे श्वानों को कैसे सुरक्षित और स्वस्थ रख सकते हैं। श्वानों के लिए खाद्य पदार्थ बनाने वाली एक कंपनी और कुत्तों के स्वास्थ्य व भोजन की व्यवस्था करने वाले एक एनजीओ ने मिलकर यह आयोजन कराया। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक कार्यक्रम चला। इस दौरान अभिनव चुघ, पावनी सिंघल, केएल इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष हरनीत खुराना, जयकिशन चुघ, कांग्रेस नेता प्रदीप अरोरा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed