{"_id":"5cd9846ebdec22076d204c63","slug":"dogs-attacked-two-buck-in-baghpat-but-the-villagers-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कुत्तों का आतंक, दो हिरनों पर बोला हमला, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कुत्तों का आतंक, दो हिरनों पर बोला हमला, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान
Mon, 13 May 2019 08:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 13 May 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घायल हिरनों की जान बचाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के गांव धनौरा सिल्वरनगर और फतेहपुर पुट्ठी के जंगल में सोमवार को दो हिरन पर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों से घायल हिरनों को बचाकर वन विभाग की टीम को सौंपा।
विज्ञापन
बिनौली क्षेत्र के गांव धनौरा सिल्वरनगर के जंगल में सोमवार को सुबह के समय खेतों में काम करने पहुंचे नवाब, आशु, मुन्नी आदि को खेत में एक हिरन दिखाई दिया। इनके पीछे कई कुत्ते भाग रहे थे। इसी दौरान घायलावस्था में हिरन जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया और गांव से चिकित्सक को बुलाकर मरहम पट्टी कराई।
विज्ञापन
उधर, फतेहपुर पुट्ठी गांव में भी ऐसा ही वाकया सामने आया। जहां ग्रामीणों ने एक घायल हिरन को कुत्तों से बचाया। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर यूपी 100 के पुलिसकर्मी और वनकर्मी गांव में पहुंचे। ग्रामीणों ने वन रक्षक मनोज कुमार और कैटल गार्ड विकास को दोनों घायल हिरनों को सौंपा।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/