फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dog tied with a rope and dragged, video goes viral

Meerut News: कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल

Sun, 14 Dec 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dog tied with a rope and dragged, video goes viral
ब्रह्मपुरी के माधवपुरम में कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटता स्कूटर सवार। स्रोत सोशल मीडिया।
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो क्लिप में कुत्ता गंभीर रूप घायल दिखाई दे रहा है। लोगों की भीड़ ने स्कूटर सवार से कुत्ते को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी लोगों से अभद्रता करने लगा। लोगोें ने बामुश्किल कुत्ते को छुड़वाया। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो माधवपुरम रोड का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक स्कूटर पर कुुत्ते को रस्सी से बांधकर लिसाड़ी रोड की तरफ जाता दिख रहा है। सड़क पर घसीटने के कारण कुत्ते घायल होकर बेसुध हो गया। इसे देखकर राहगीरों ने इसका विरोध किया। लेकिन आरोपी कुत्ते को छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। कुत्ता चोट लगने से घायल नजर आ रहा है। बावजूद इसके स्कूटर सवार कुत्ते को छोड़ने का तैयार नहीं है। इस बात पर राहगीरों और स्कूटर सवार पर बहस हुई। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि बेजुबान से इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। अगर कुत्तों की संख्या और आतंक बढ़ रहा है तो इसके लिए नगर निगम जिम्मेदार है। बता दें कि जिला अस्पताल में कुत्ते काटने के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के 20 से अधिक लोग हर रोज जिला अस्पताल में एंटी रेबिज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


कुत्तों के झुंड गलियों में होने के कारण बच्चे भी स्कूल जाने से डरने लगे हैं। लोग कई बार निगम के अधिकारियों को लिखित में शिकायत कर चुके हैं लेकिन निगम मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह का कहना है कि निगम की टीम लगाकर कुत्तों को लेकर अभियान चलाया जाएगा। जल्द लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed