फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dog Attack: Pitbull attack on child playing in the park

Dog Attack : मोदीनगर के पार्क में खेल रहे बच्चे को पिटबुल ने नोचा, शिकायत पर कुत्ते के मालिक ने की गुंडागर्दी

Fri, 18 Aug 2023 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 05:46 AM IST
सार

पिटबुल ने बच्चे का मुंह बुरी तरह नोंच दिया और उसकी छाती पर भी हमला किया। बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी ले जा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोप है कि घटना की शिकायत करने पर कुत्ते के मालिक ने बच्चे के परिजनों से गाली गलौज की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Dog Attack: Pitbull attack on child playing in the park
पिटबुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदपुरी की डबल स्टोरी कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम पार्क में खेल रहे 11 वर्षीय बच्चे पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। पिटबुल ने बच्चे का मुंह बुरी तरह नोंच दिया और उसकी छाती पर भी हमला किया।

विज्ञापन


बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी ले जा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोप है कि घटना की शिकायत करने पर कुत्ते के मालिक ने बच्चे के परिजनों से गाली गलौज की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
विज्ञापन


डबल स्टोरी निवासी राकेश गन्ने का 11 वर्षीय पुत्र अंश कक्षा दो  में पढ़ता है। राकेश ने बताया कि अंश कॉलोनी के पार्क में खेल रहा था। तभी एक व्यक्ति अपने पिटबुल नस्ल के कुत्ते को पार्क में घुमा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कुत्ता बच्चे को अकेला देखकर आक्रामक हो गया और उस पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्चे का मुंह अपने जबड़े में ले लिया और उसकी छाती पर हमला किया। अंश किसी तरह कुत्ते के चंगुल से छूटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed