{"_id":"67294a7c64b23bf5d60fe2b4","slug":"doctor-couple-injured-in-road-collision-kithor-news-c-43-1-smrt1044-100422-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोडवेज की टक्कर से कार सवार डॉक्टर दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोडवेज की टक्कर से कार सवार डॉक्टर दंपती घायल
विज्ञापन
किठौर (मेरठ)। कस्बा शाहजहांपुर में मेरठ-गढ मार्ग पर आरके रिसोर्ट के सामने रोडवेज बस ने बागपत से मुरादाबाद जा रहे डाॅक्टर दंपती की कार में टक्कर मार दी। हादसे में डाॅक्टर दंपती घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस के चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
बागपत के अर्जुनपुरम निवासी डाॅक्टर विनित निजी क्लीनिक चलाते हैं। उनकी पत्नी डाॅक्टर श्वेता सिंह मुरादाबाद मेडिकल काॅलेज में कार्यरत हैं। सोमवार की सुबह डाॅक्टर दंपती और उनकी बेटी साइशा विनित अपनी एसयूवी कार में सवार होकर मुरादाबाद जा रहे थे। कस्बा शाहजहांपुर में मेरठ-गढ़ रोड पर आरके रिसोर्ट के निकट पहुंचते ही सामने से आई मेरठ-बरेली डिपो की रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में डाॅक्टर दंपती घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डॉक्टर श्वेता सिंह को कंधे में फ्रेक्चर के साथ गंभीर घायल बताया जा रहा है। वे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
इंस्पेक्टर ब्रजेश पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। समझौता न होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।