फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor Club won the trophy by winning by 68 runs

डॉक्टर क्लब ने 68 रनों से जीत हासिल कर कब्जाई ट्रॉफी

Mon, 02 Jun 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Doctor Club won the trophy by winning by 68 runs
लावड़ - जीत के बाद डॉक्टर क्लब की टीम के साथ मुख्य अतिथि। स्रोत : आयोजक
लावड़। कस्बे के नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे दोस्ताना ट्राई सीरीज क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डॉक्टर क्लब ने ब्लैक पैंथर की टीम को 68 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अभि को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में डॉक्टर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। टीम की तरफ से अभि ने 69, डॉ. नौशाद ने 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। ब्लैक पैंथर की ओर से डॉ. आसिफ ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम 17.4 ओवर में 133 रनों पर सिमट गई। ब्लैक पैंथर की ओर से विभु त्रिपाठी ने 43, डॉ. अदनान ने 23 रन बनाए। डॉक्टर क्लब की ओर से अभि व आसिफ ने तीन-तीन, आकाश व डॉ. नीतिश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रालोद अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. इकबाल मलिक ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में खेल भी जरूरी है। मरीजों को स्वस्थ रहने के उपाय बताने वाले चिकित्सकों को भी अपने लिए समय निकालकर इस तरह की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए। इस मौके पर कैफ शेख, डॉ. जीशान, वाजिद सैफी, सचिन त्यागी, आसिफ खान, विपिन, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed